Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के लोकेश गुणवंत का IDEA, मोबाइल की मदद से आप बेच सकते हैं कबाड़

Ad

Haldwani: ScrapDoor Story: पिछले कुछ वर्षों में मोबाइल का प्रयोग बढ़ गया है। रोजमरा के अधिकतर काम मोबाइल की मदद से हो जाते हैं। वहीं इस संख्या को बढ़ाने के लिए युवा अपने आइडिया को फ्लोर पर उतार रहे हैं। मोबाइल के माध्यम से फूड डिलीवर, रिचार्ज, ट्रेन व बस बुकिंग के अलावा कई काम हो जाते हैं। आज हम आपकों ऐसी स्टोरी साझा कर रहे हैं जो इस लिस्ट में एक नए काम को जोड़ देगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के लोकेश गुणवंत का SCRAPDOOR नाम का स्टार्टअप, इन दिनों चर्चाओं में है। ये एक ऐप है जिसकी मदद से आप घर बैठे कबाड़ बेच सकते हैं। इसके लिए SCRAPDOOR का ऐप डाइनलोड करना होगा, फिर कबाड़ गाड़ी खुद आपके घर पहुंचेगी और कबाड़ लेकर जाएगी। SCRAPDOOR का दावा है कि वो बाजार के दाम से अच्छा दाम ग्राहकों को देगा। इसके अलावा कई ऑफर भी लांच किए गए और लोगों को कैशबैक भी मिल सकता है।

SCRAPDOOR के फाउंडर लोकेश गुणवंत ने कहा कि उन्हें कोरोना काल के दौरान ये आइडिया आया क्योंकि उस वक्त हर कोई एक दूसरे के घर जाने में डर रहा था। घर में चीजों का इस्तेमाल हो रहा था लेकिन कबाड़ बेचना थोड़ा रिस्की था। ऐसे में एक ऐप शुरू करने का आइडिया आया जिसमें ग्राहक खुद कबाड़ गाड़ी को अपने घर बुला सकता है। इसके बाद कुछ वक्त इस पर रिसर्च किया गया।

उन्होंने बताया कि साल 2023 में SCRAPDOOR पूर्ण तरीके से लांच हो गया है। कबाड़ बेचने के लिए ग्राहक को SCRAPDOOR का ऐप डाउनलोड करना होगा जिसके बाद वहां पर कई ऑप्शन आएंगे। जिस भी प्रकार का स्क्रैप कस्टमर के पास होगा, वह उन्हें चयन करना होगा। फिर हमारी टीम ग्राहक से संपर्क करेगी और फिर गाड़ी खुद ग्राहक के आवास पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि हमने डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ावा दिया है। जो भी दाम ग्राहक को मिलेगा वो SCRAPDOOR के वॉलेट पर दिखाई देगा। ग्राहक के पास उस धनराशि को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने के अलावा बिल, रिचार्ज, गैस बुकिंग व अन्य विकल्प भी मिलेंगे।

लोकेश गुणवंत ने बताया कि उनकी टीम में 10 लोग जुड़े हैं। शुरूआत नई जरूर है लेकिन ये आइडिया शहर के लोगों को पसंद आ रहा है। अगर सब ऐसा ही चलता रहा तो उत्तराखंड के अन्य शहरों में भी सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल हल्द्वानी में SCRAPDOOR सेवा दे रहा है। अधिक जानकारी के लिए 8979163227 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top