Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से होगा लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन

Ad

Uttarakhand: Haldwani: Railway: Lucknow: लखनऊ से काठगोदाम के लिए ट्रेन यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। लखनऊ जंक्शन से चलने वाली लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन (15043) 11 मार्च तक हल्द्वानी रेलवे स्टेशन तक ही आएगी ट्रेन हल्द्वानी से काठगोदाम के बीच कैंसिल रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के मरम्मत कार्यों के कारण 10 दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक किए जाने की वजह से यह बदलाव किया गया। रविवार से ही यह व्यवस्था शुरू हो गई है। काठगोदाम से 26 जनवरी से 12 मार्च तक काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन हल्द्वानी (15044) से ही लखनऊ के लिए चलाई जाएगी।

बता दें कि कुल 12 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। 12 मार्च तक ये बदलाव लागू रहेगा। कई ट्रेन काठगोदाम के बजाए लालकुआं से संचालित होगी। लालकुआं से ट्रेन के संचालित होने से हल्द्वानी व काठगोदाम के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। कुल 8 गाड़ियां लालकुआं से आना और जाना करेंगी तो वहीं 4 गाड़ियों हल्द्वानी तक आएगी और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से ही संचालित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top