Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी SDM ने छात्रा का साल बर्बाद होने से बचाया, नदी पार कराई और सरकारी वाहन से स्कूल पहुंचाया

Ad

Haldwani News: बारिश के दिनों में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहाड़ से सटे इलाकों में बच्चों को स्कूल जाने के लिए नदी भी पार करनी पड़ती है। एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र से सामने आया। परीक्षा देने के लिए जा रही दो छात्राएं सूखी नदी में फंस गई। इस घटना की जानकारी एसडीएम मनीष कुमार को मिली तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहले दोनों छात्राओं को सुरक्षित नदी पार कराई। छात्राओं द्वारा उन्हें परीक्षा होने की जानकारी दी गई तो एसडीएम मनीष कुमार ने उन्हें सरकारी वाहन से स्कूल पहुंचाया। अगर वो ऐसा नहीं करते तो परीक्षा छूट सकती थी। शिक्षा और एक साल कितना अहम है ये परीक्षाओं की तैयारी करने वाला शख्स अच्छी तरह समझता है। खबर पढ़ना जारी रखें…

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी चालक की कहानी- इंटरव्यू देखें

जानकारी के मुताबिक, तेज बारिश के चलते सूखीनदी उफान पर थी। दोनों छात्राएं जो परीक्षा देने के लिए घर से निकली थीं लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। परिजन भी घबरा गए थे। ऐसे में प्रशासन को सूचना मिली और एसडीएम मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। तब तक छात्राएं किशन नगरी में ही रुक थी। एक छात्रा का 12वीं का बैक का एग्जाम था। ऐसे में एसडीएम ने अपने वाहन से छात्रा को जीजीआईसी कालाढूंगी में छोड़ा और छात्रा परीक्षा केंद्र में पहुंच पाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top