Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी को चढ़ा ओलंपिक का रंग , KV स्कूल परिसर में बनाया गया सेल्फी प्वाइंट

Ad

हल्द्वानी: आगामी 23 जुलाई 2021 से आयोजित होने वाले टोक्यो ओलम्पिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों के उत्साहवर्धन पूरा देश कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी #humhongekamyab काफी ट्रेंड कर रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय स्कूल परिसर में हल्द्वानी में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। प्राचार्य टी.पी. आर्या और उपप्राचार्य आशा पंत ने सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि 23 जुलाई से आठ अगस्त तक टोक्यो में ओलंपिक खेल होने जा रहे हैं जिसमें भारतीय टीम प्रतिभाग करेगी। उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए विद्यालय ने एक सार्थक कदम उठाया हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जबकि उपप्राचार्य ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में प्रतिभाग करने वाले भारतीय खिलाडियों के उत्साहवर्धन करना चाहिए जिससे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतकर भारत का नाम विश्व में रोशन कर सके। शारारिक शिक्षक अनूप जखमोला ने बताया कि ओलम्पिक में प्रतिभाग करने वाले देश के खिलाडियों के प्रशंसक सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर इसे सोशल मीडिया में अपलोड कर सकते हैं। जिस पर प्रशंसक खिलाडियों को शुभकामनाऐं भी दे सकते हैं। इस मौके पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक और कर्मचारियों ने सेल्फी पॉइंट पर उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top