Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से अल्मोड़ा की दूरी हुई ज्यादा, मलबा गिरने से मार्ग बंद और ट्रैफिक हुआ डायवर्ट

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जाने वाले यात्री ध्यान दें।  पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण नेशनल हाईवे बंद हो गया है। भवाली-अल्मोड़ा हाइवे पर आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। बता दें कि क्वारब पुल पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया है। इसके चलते एनएच पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य कर रही है। वहीं पुलिस ने भी पुल से पहले बेरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया है। हाईवे के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अल्मोड़ा जाने के लिए रानीखेत मार्ग का प्रयोग करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अपडेट पर डाले नजर

बीती शाम क्वारब पुल पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया । जिस कारण एनएच पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। अल्मोड़ा जाने वाले यात्री वाहन खैरना से डायवर्ट होकर रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा जायेंगे। पिथौरागढ़ जाने वाले यात्री वाहन भीमताल खुटानी मार्ग से गंतव्य को जायेंगे। पुलिस ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि अल्मोड़ा अथवा पिथौरागढ़ जाने के लिए उपरोक्त वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करें। रूट अपडेट की जानकारी के लिए नैनीताल पुलिस के पुलिस कंट्रोल रूम–9411112979 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top