Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मल्ली बमौरी की दीक्षा का मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में चयन,लखनऊ में मिली कामयाबी

Ad

Haldwani News: Diksha Pandey: मॉडलिंग के क्षेत्र में हल्द्वानी निवासी दीक्षा पांडे को कामयाबी मिली है। मल्ली बमौरी में रहने वाली दीक्षा पांडे मिस यूनिवर्स उत्तराखंड-यूपी में प्रथम रनअप रही।  यूपी-उत्तराखंड के 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।इसके साथ ही वो अगले महीने दिल्ली में होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का भी हिस्सा बनेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी की रहने वाली दीक्षा पांडे ने स्कूली शिक्षा सेंट थैरेसा स्कूल से पूरी की है। पेशे से वो एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और साथ में एक कंपनी के लिए मॉडलिंग करती हैं। उनके पिता का नाम धीरज पांडे है, जो नैनीताल जिला कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता हैं। जबकि मां ज्योति पांडे कम्प्यूटर शिक्षक हैं।

बता दें कि लखनऊ में आयोजित मिस यूनिवर्स उत्तराखंड-यूपी का खिताब यूपी हाथरस की कनक अग्निहोत्री ने जीता। दूसरे नंबर पर हल्द्वानी की दीक्षा पांडे रहीं।  इस इवेंट में कामयाबी के बाद दीक्षा का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होने बताया कि दीक्षा ने बताया कि अब वह अगस्त माह में दिल्ली में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेंगी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top