Haridwar News

उत्तराखंड: लव मैरिज पर बुलाई पंचायत में बवाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला

Ad

Haridwar News : Pathri News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र में लव मैरिज के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिवगढ़ गांव में बुलाई गई पंचायत के दौरान छुट्टी पर घर आए सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में उनकी गर्दन और दाएं हाथ के कंधे के ऊपर चोट आई है। घायल अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक शिवगढ़ गांव निवासी कमलेश पौड़ी जिले के जहरीखाल विकासखंड में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों वह छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे। इसी दौरान उन्हें परिवार से जुड़े एक विवाद की जानकारी मिली।

बताया जा रहा है कि उनके भाई अभिषेक ने गांव की ही एक युवती से शादी कर ली थी। दोनों ने इस संबंध में नैनीताल हाईकोर्ट से सुरक्षा का आदेश भी प्राप्त किया था। इस शादी और कोर्ट से सुरक्षा मिलने को लेकर गांव के कुछ लोग नाराज थे।

इसी विवाद को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी बीच मामला बिगड़ गया। आरोप है कि अंकुश नाम के युवक ने कमलेश को पकड़ लिया। इसके बाद धर्मेंद्र, अमरपाल और वेदपाल राणा ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में कमलेश की गर्दन और दाएं हाथ के कंधे के ऊपर चोट आई। घटना के बाद पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित की शिकायत पर पथरी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top