Nainital-Haldwani News

अबकी बार 45 पार, हरीश रावत ने चुनाव से पहले किया बड़ा दावा

Ad

Uttarakhand Politics : Harish Rawat : Congress : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार 45 से ज्यादा सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी ने ‘अबकी बार 45 पार’ का नारा दिया है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व के लिए कई सक्षम चेहरे हैं। उन्हें भरोसा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी को अपना समर्थन देगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस महिला अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी। इन विषयों पर अलग-अलग कार्यक्रमों और श्रृंखलाओं के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी है।

रावत ने यह भी कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जल्द ही उत्तराखंड का दौरा करेंगे। उनके कार्यक्रमों के जरिए पार्टी संगठन को मजबूती देने और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने पर जोर रहेगा।

धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी के गनर बदले जाने के मामले में भी हरीश रावत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा के साथ लापरवाही गंभीर विषय है। रावत ने आरोप लगाया कि विधायक को एक आपराधिक मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार से विधायक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

हल्द्वानी दौरे के दौरान हरीश रावत ने नैनीताल पुलिस की एस्कॉर्ट व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें तय मानकों के मुताबिक एस्कॉर्ट उपलब्ध नहीं कराया गया। रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए।

हरीश रावत के इन बयानों से प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस जहां 45 से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रही है वहीं पार्टी ने सरकार को घेरने के लिए मुद्दों पर अभियान चलाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top