Uttarakhand News

टैक्स जमा नहीं हुआ,कुरुक्षेत्र से हल्द्वानी और हरिद्वार रूट में बस सेवा बंद

Ad

नई दिल्ली: सोर्स: उत्तराखंड सरकार को अप्रैल के पहले हफ्ते का पैसेंजर टैक्स जमा नहीं करने की वजह से हरियाणा रोडवेज के कुरुक्षेत्र डिपो की बसों की एंट्री राज्य में बंद रहेगी। कुरुक्षेत्र डिपो से हरिद्वार और हल्द्वानी रूट की बसें करीब एक सप्ताह से बंद हैं। इस वजह से हरियाणा रोडवेज को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग नैनीताल घूमने आते हैं और रूट में बस नहीं चलने से उनकी छुट्टियां खराब हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बसों के बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उत्तराखंड के कोटद्धार रूट पर बस का संचालन हो रहा था लेकिन उसे भी 10 दिन बाद बंद कर दिया गया है। इसका मुख्य कारण रिसीप्ट न आना बताया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार की ओर से हरियाणा की बसों को राज्य में एंट्री के लिए तीन महीने का परमिट मिलता है। पिछला माह मार्च होने के कारण अप्रैल माह का डिपो को बजट नहीं जारी किया गया है। जिस वजह से टैक्स जमा करने में परेशानी हुई।

कुरुक्षेत्र डिपो के अधिकारियों का कहना है कि जल्द टैक्स जमा कर दिया जाएगा। हरिद्वार और हल्द्धानी रूटों उन्होंने कहा कि बजट नहीं मिलने की वजह से यह परेशानी हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top