Tourism

केदारनाथ के लिए हेली टिकट का बढ़ा किराया, बुकिंग को लेकर नई अपडेट

Ad

Char Dham Yatra: Char Dham Helicopter Service: Uttarakhand Tourism:

ADVERTISEMENTS Ad

चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण के बाद अब हेली टिकटों की बुकिंग भी 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। चार धाम हेलीकॉप्टर टिकट के दामों में पिछले साल के मुकाबले इस साल 5% बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बता दें कि अब तक केवल केदारनाथ में हेलीकॉपटर की सुविधा उपलब्ध थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा की मांग को देखते हुए बद्रीनाथ धाम के लिए भी अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करना का निर्णय लिया गया है।

केदारनाथ और बद्रीनाथ में हेलीकॉप्टर का संचालन कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाता है। पिछले साल हुए कॉन्ट्रैक्ट में यह लिखा गया था कि हेलीकॉप्टर के किराए में हर साल 5% की वृद्धि की जाएगी। जिसके बाद सोनप्रयाग, सिरसी और गुप्तकाशी से हेली किराया निर्धारित किया गया। बता दें कि यह कॉन्ट्रैक्ट 3 साल तक वैध रहेगा और इसके किराए में इस साल की तरह अगले दो सालों में भी 5% की वृद्धि की जाएगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा और प्रबंधकों को भी मदद मिल रही है। चार धाम यात्रा के लिए अब तक लाखों श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं केदारनाथ और बदरीनाथ में पूजा करने के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया को भी शुरू किया गया है। श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए हैली टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर सकते हैं। हेलीकॉप्टर सुविधा पर यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब प्रबंधन ने बद्रीनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन करने का निर्णय लिया है। सभी यात्री heliyatra.irctc.co.in पर अपनी हेली टिकट बुक करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top