Nainital-Haldwani News

काठगोदाम से दिल्ली-देहरादून जाने वाले रेल यात्रियों को मिली नई सुविधा, RAC का टेंशन भी खत्म

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम से कानपुर, देहरादून और दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को नई सेवा का लाभ मिलेगा। अब रेलगाड़ी में ट्रेन के अंदर चल रहे टीटी के हाथ में यात्री रिजर्वेशन चार्ट नहीं देख पाएंगे। इसकी जगह रेल प्रशासन ने इलेक्ट्रॉनिक्स हैण्ड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) उपलब्ध करा दिए हैं जिससे टीटी रिजर्वेशन की अपडेट देख कर रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा दे सकेंगे। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

इसकी शुरुआत गाड़ी सं. 12091/12092 नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस, 15035/15036 काठगोदाम-दिल्ली उत्तरांचल सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस, 12209/12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल गरीबरथ एक्सप्रेस के साथ की गई है । प्रथम चरण में इज्जतनगर मंडल पर उपलब्ध हुए 29 हैण्ड हेल्ड टर्मिनल सुविधा का विस्तार निकट भविष्य में अन्य ट्रेनों भी किया जाएगा। अब चल टिकट परीक्षक चार्ट के स्थान पर हैण्ड हेल्ड टर्मिनल लेकर चलेंगे। आगे पढ़ें…

रेलयात्रियों को हैण्ड हेल्ड टर्मिनल से बहुत प्रकार से लाभ है, चल टिकट परीक्षक यात्रियों के नाँट टर्नअप होने पर जैसे ही खाली बर्थ हैण्ड हेल्ड टर्मिनल में फीड करेंगे, आरएसी के बर्थ आँटोमेटिक कन्फर्म हो जाएगे। टिकट कन्फर्म हो जाने की सूचना यात्रियों के मोबाइल पर पहुँच जाएगी। आरएसी क्लीयर होने के बाद बर्थ खाली होने पर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों का टिकट भी कन्फर्म हो जाएगा। इससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को राहत मिलेगी, साथ ही पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को समय रहते बर्थ की उपलब्धता के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top