Rajasthan

राजस्थान में कोरोना का प्रकोप बढ़ा, दो दिन में 900 के करीब केस आए

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को कोरोना वायरस के 298 नये मामले सामने आये जबकि दो मरीजों की जान चली गयी। सोमवार को बीकानेर और सिरोही में कोरोना वायरस संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हो गई जिससे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 9582 हो गई। राज्य में 2008 केस अभी भी एक्टिव हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। राज्य में रविवार को 600 मामले सामने आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top