Almora News

अल्मोड़ा निवासी हिमानी बिष्ट का सपना हुआ पूरा, सिल्पड़ गांव की बेटी बनी आर्मी में लेफ्टिनेंट

Ad

हल्द्वानी: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना बेटियां भी देख रही हैं और उसे पूरा करने के लिए हर कठिनाइयों को पार भी कर रही हैं। पर्वतीय जिलो में आज भी संसाधनों की कमी है लेकिन इसके बाद भी अगर कोई बड़े सपने को पूरा करता है तो वह पीढ़ी के लिए मिसाल बन जाता है। जिले के लमगड़ा विकास खंड सिल्पड़ निवासी हिमानी बिष्ट की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। हिमानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त कर द इंडियन आर्मी में कमीशन प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

सिल्पड़ निवासी हिमानी बिष्ट सेवानिवृत्त हवालदार ध्यान सिंह बिष्ट व बैजंती बिष्ट की पुत्री हैं। उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंट टाउन देहरादून से स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद स्नातक (बीएससी आइटी) और परास्नातक (एमसीए) ग्राफिक एरा हिल यूनिर्विसटी देहरादून से पूरी किया। उनके चयन से गांव में जश्‍न का माहौल है।

हिमानी कहती हैं कि उन्होंने भारतीय सेना में जाने का सपना बचपन से देखा था। आज मैं सेना में शामिल हुई हूं और इसके पीछे माता-पिता व गुरुजनों हाथ है। उन्होंने एनसीसी-सी सर्टिफिकेट से ए ग्रेड भी हासिल किया था,जिसके कारण उन्हें एनसीसी स्पेशल वुमेन कैटेगरी में यह स्थान मिला।आइटी सेक्टर में विश्व की दो बेहतरीन कंपनियों में नौकरी का ऑफर छोड़कर देशसेवा की राह चुनने वाली हिमानी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) में देश में पहला स्थान हासिल किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top