Rudraprayag News

उत्तराखंड: इंटरनेट पर अपलोड वीडियो से हुआ चोरी का खुलासा, चोर निकला संगीतकार युवक

Ad

देहरादून: अपना शौक पूरा करने के लिए युवा कुछ भी करने को तैयार है। यहां तक की वह जुर्म के रास्ते पर भी चलने का फैसला कर लेते हैं। रुद्रप्रयाग निवासी युवक चोरी के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच गया है। युवक सुमित रैपर है और उसने एक वीडियो इंटरनेट पर डाला। इस वीडियो में चोरी का जिक्र कर रहा था। युवक अपने गाने में बताया कि वह चोर है। पुलिस के जब ये वीडियो मिला तो उन्होंने युवक को खोज निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad

पूछताछ में पता चला कि रैंप सुमित के तार 24 फरवरी को हुई चोरी से जुड़े हुए हैं। गोपेश्वर बाजार स्थित एक दुकान से पांच मोबाइल और एक डीएसएलआर कैमरा चोरी होने की तहरीर पुलिस को स्वामी संजय सिंह ने दी थी। पीडित ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान में चोरी तो हुई है लेकिन ताले नहीं टूटे हैं। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। पुलिस इस मामले को ठगी से जोड़ रही थी।

इसी बीच पुलिस को रैपर सुमित का वीडियो इंटरनेट पर मिला। रैपर अपने गाने में चोरी की घटना का जिक्र कर रहा था।  पुलिस ने मामले में युवक से पूछताछ की तो पता लगा कि उसी ने दुकान से मोबाइल और कैमरे पर हाथ साफ किया था। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी कि रोहित खन्नी रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम इसाला दशज्यूला का रहने वाला है।

आरोपित ने पहले दुकान में आकर रेकी की और दुकान स्वामी के बाहर निकलते ही चोरी को अंजाम दे दिया। सुमित ने दुकान में घुसकर एक साथ रखे कई डिब्बों में से अलग-अलग से पांच मोबाइल और एक डीएसएलआर कैमरा चोरी कर लिया। पूछताछ में सुमित ने पुलिस को बताया कि वह चोरी का माल बेचकर अपने लिए गिटार लेने वाला था। आरोपित के चोरी की बात कबूलने पर उसे न्यायालय में पेश कर जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top