Haridwar News

कुंभ:श्रद्धालुओं को नकदी की कमी नहीं होगी,मेला अधिकारी ने लांच की मोबाइल ATM वैन

Ad

हरिद्वार: कुंभ की तैयारियां जोरों से चल रही है। मेला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर काफी गंभीर है और उनमें सुधार किया जा रहा है। इसी क्रम में कुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को नकदी निकालने के लिए एटीएम के लिए परेशान ना होना पड़े उसके लिए मोबाइल एटीएम वैन की है। मेला अधिकारी दीपक रावत ने मेला नियंत्रण भवन परिसर में मोबाइल एटीएम वैन को रवाना किया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह वैन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की है। जिस जगह श्रद्धालुओं की भीड़ होगी, वहां पर वैन को खड़ा रखा जाएगा। प्रशासन की पहल बेहद शानदार है क्योंकि हर जगह एटीएम हो, ऐसा हो नहीं सकता लेकिन अब एटीएम खुद भीड़ वाले क्षेत्र में जा पाएगा। यह वैन 24 घंटे घूमेगी और रात्रि के वक्त उसमें सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। 

बता दें कि हरिद्वार में मकर संक्रांति से पर्व स्नान शुरू हो गया है। पर्व स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं हरिद्वार पहुंचते हैं। कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है। श्रद्धालुओं को नकदी निकालने के लिए एटीएम बूथ ढूंढने पड़ते हैं। इसे देखते हुए मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल एटीएम वैन सेवा शुरू कर दी है।

रेलवे स्टेशन, बस अड्डा क्षेत्र में वैन के लिए रूट मैप तैयार किया जाएगा। बैंक अधिकारियों का कहना है कि यूनो एप काफी सुरक्षित है। इस एप की मदद से नकदी आहरण करने के लिए एटीएम कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है। केवल मोबाइल फोन होना चाहिए, जिसमें कोड मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top