Uttarakhand News

IMA पासिंग आउट परेड, भारत को मिले 288 जाबाज़, उत्तराखंड दूसरे नंबर पर

Ad

देहरादून: राजधानी में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी से पासिंग आउट परेड के संपन्न होने के बाद शनिवार को भारतीय सेना में 288 जाबाज शामिल हुए हैं। इस बार IMA में सबसे ज्यादा पास होने वालों में यूपी के 50 जेंटलमैन कैडेट रहे। दूसरे नंबर पर उत्तराखंड रहा, जहां के 33 युवा भारतीय सेना में अफसर बनेंगे। आईएमए से शनिवार को पासिंग आउट परेड (पीओपी) में कुल 377 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

इसमें 319 भारतीय और 68 विदेशी कैडेट अपने देशों की सेना में अफसर बनें। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बाद बिहार से 28, हरियाणा से 25, महाराष्ट्र से 22, पंजाब से 21, राजस्थान से 20, दिल्ली से 15, हिमाचल प्रदेश से 13, केरल से नौ, मध्य प्रदेश से आठ, तेलंगाना और जम्मू एंड कश्मीर से छह-छह, तमिलनाडू और पश्चिम बंगाल से पांच-पांच, कर्नाटक से चार, आंध्र प्रदेश, ओडिसा और त्रिपुरा से दो-दो, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, मणिपुर, सिक्कम, झारखंड से एक-एक, नेपाल मूल (भारतीय सेना) से छह युवा भारतीय सेना का हिस्सा बनें है।

बता दें कि भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज शनिवार को 288 युवा अफसर देश की सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए है। साथ ही अलग-अलग आठ मित्र देशों के 89 कैडेट्स भी अकादमी से पास आउट हुए। शनिवार को पासिंग आउट परेड की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह सलामी ली।

89 युवा सैन्य अधिकारी आठ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, किर्गिस्तान, मालद्वीव, नेपाल, श्रीलंका, तजाकिस्तान व तंजानिया की सेना का हिस्सा बनें हैं। आईएमए में अबकी अफगानिस्तान के कैडे्टस का अंतिम बैच है। अबकी 43 कैडेट्स पास आउट हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top