Dehradun News

पहली ही बड़ी बारिश में 16 करोड़ के नंदा की चौकी पुल के पास धंसी एप्रोच रोड, पुलिस ने रोकी आवाजाही

Ad

DehradunNews | BridgeDamage |UttarakhandRain : राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास स्थित टौंस नदी के पुनर्निर्मित पुल के पास एप्रोच रोड का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीमों ने निरीक्षण किया।

यह पुल करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था और कुछ ही दिन पहले आम लोगों के लिए खोला गया था। लगातार हो रही बारिश के बीच एप्रोच रोड के नीचे से मिट्टी बह जाने के कारण सड़क का हिस्सा धंस गया…जिससे यातायात रोकना पड़ा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि नया निर्माण होने के बावजूद इतनी जल्दी सड़क का क्षतिग्रस्त होना चिंता का विषय है।

हालांकि प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस के अनुसार नुकसान पुल को नहीं बल्कि उसके पास बनी एप्रोच रोड को हुआ है। भारी बारिश से सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे सड़क धंस गई।

फिलहाल संबंधित निर्माण एजेंसी एप्रोच रोड की मरम्मत में जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी टौंस नदी में तेज बहाव के कारण अस्थायी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद जल्दबाजी में मुख्य पुल का निर्माण पूरा कर यातायात शुरू किया गया था। अब एप्रोच रोड के धंसने की घटना के बाद एक बार फिर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top