Health

बदलती स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बढ़ते कदम, अधिकारी हो तो ऐसा… देखिए वीडियो

Ad

देहरादून, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का जिम्मा संभाल रहे स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार यूं ही जमीनी अधिकारी नहीं माने जाते ।। दरअसल आज नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल उत्तराखंड दौरे पर रहे जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को जाना।।। इस दौरान सचिव स्वास्थ्य भी उनके साथ रहे, आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचने स्वास्थ्य सचिव ने अपनी गोद में एक बच्चे को बैठा लिया जिसे देखकर आस पास खड़े लोगो में इस बात को लेकर चर्चा होने लगी।। उनके इस अंदाज को देख कर हर कोई दंग रह गया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारी राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति कितने गंभीर है।। अमूमन लोगों से जानकारी लेने और उस पर अमल करने वाले स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर नजर आ रहे हैं जिसके नतीजे भी अब दिखाई देने लगे हैं ।। दरअसल स्वास्थ्य सचिव ने भी आंगनवाड़ी केंद्रो के तहत बच्चों को मिलने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top