Sports News

भारत की विराट जीत पर सवाल खड़े करने से पहले नियम जरूर पढ़ें, क्या मैच में कोई गलती हुई…

Ad

नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान का मैच हो और बिना विवाद के निपट जाए, यह तो मुमकिन नहीं है। T 20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मुकाबले के बाद भी अंतिम ओवर की नो बॉल पर विवाद खड़ा हुआ है। सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मगर क्रिकेट के नियमों के मुताबिक फ्री हिट पर जो हुआ वह बिलकुल सही था।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल आखिरी ओवर में नवाज की जिस बॉल पर विराट ने छक्का लगाया, वह नो बॉल निकली थी। जिसके बाद फ्री हिट पर गेंद कोहली के विकेट पर लगी और उन्होंने तीन रन भाग लिए। फ्री हिट के लिए जो नियम बनाए गए हैं उनके मुताबिक इस गेंद पर बल्लेबाज केवल रन आउट, फील्ड से छेड़छाड़ करने या फिर गेंद को दो बार हिट करने पर ही आउट हो सकता है।

चूंकि गेंद फ्री हिट है तो क्लीन बोल्ड होने पर गेंद डेड नहीं होती। बल्कि इस पर बनने वाला रन बाई के रूप में दिया जाता है। यदि गेंद स्टंप में लगकर बाउंड्री पार जाती है तो चार अतिरिक्त रन टीम के खाते में जोड़े जाते हैं।आईसीसी के नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज फ्री-हिट पर आउट हो जाता है तो वह रन दौड़ सकता है और दौड़े गए कुल रन उसके स्कोर में जुड़ जाएंगे।

लेकिन गेंद अगर बल्ले के किनारे से लगकर विकेट पर लग जाती है तो वह रन ले सकता है जो उसके कुल योग में जोड़ा जाएगा। साथ ही गेंद बिना बैट पर लगे बिना विकेट पर लग जाती है, तो रन एक्स्ट्रा में चला जाएगा। इसी वजह से भारत को जो बाई के तीन रन मिले वह नियमानुसार सही थे। नीचे आईसीसी के नियमों को जानें।

दरअसल नियम 20.1.1 के तहत बॉल तब डेड होती है जब गेंद पूरी तरह से विकेटकीपर या गेंदबाज के हाथों में पहुंचे और एक्शन खत्म हो जाए। वहीं आईसीसी के नियम 20.1.1.2 के तहत जब बाउंड्री लग जाने के बाद एक्शन पूरा हो तब गेंद डेड होती है। नियम 20.1.1.3 के अनुसार जब बल्लेबाज आउट हो जाए तब गेंद समाप्त मानी जाती है। ऐसे में कोई भी नियम लागू नहीं हो सका क्योंकि फ्री हिट के चलते कोहली आउट नहीं थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top