Nainital-Haldwani News

एसएसपी सुनील कुमार मीणा का हुआ तबादला,नैनीताल जिले की SSP बनी प्रीति प्रियदर्शिनी

Ad

pc: shethepeople.tv

हल्द्वानी: राज्य में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को शासन ने 13 IPS तबादले किए गए है। इस लिस्ट में नैनीताल जिले के एसएसपी भी शामिल हैं। नैनीताल का नया एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को बनाया है। वह पिथौरागढ़ में तैनात थी। वहीं नैनीताल जिले के कप्तान सुनील कुमार मीणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्मिक बनाया गया है । इसके अलावा सुखबीर सिंह पिथौरागढ़ में नए एसपी का पद संभालेंगे। वहीं अमित श्रीवास्तव को एसपी बागेश्वर बनाया गया है। इसके अलावा आयुष अग्रवाल को एसपी रुद्रप्रयाग, पंकज भट्ट एसपी अल्मोड़ा, पीएन मीणा को पुलिस अधीक्षक( क्षेत्रीय हल्द्वानी) और मीणाकांत मिश्र को एसपी उत्तरकाशी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रीति प्रियदर्शिनी अपने काम के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने लॉकडाउन प्रवासियों के लिए काफी काम किया था। इसके अलावा निर्धन लोगों के घर पर राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी वह खुद उठा रही थी। पिथौरागढ़ में उन्होंने नशे के खिलाफ भी अभियान चलाया था। वह युवाओं को एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करती थी। इसके लिए उन्होंने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। इसके जरिए वह युवाओं को चैलेंज कर रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top