Sports News

इस स्पोर्ट्स एंकर से होगी बुमराह की शादी, IPL और विश्वकप में आ चुकी हैं नजर

Ad

नई दिल्ली: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं। इसीलिए उन्होंने टीम इंडिया से कुछ दिन की छुट्टी ली है। बुमराह की शादी किससे होने वाली है ये नाम भी अब सामने आ गया है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि गोवा में 14-15 मार्च को वो जानी-मानी स्पोर्ट्स एंकर और मॉडल संजना गणेश के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए शादी में बेहद कम लोग ही शामिल होंगे। इंग्लैंड और भारतीय टीम के खिलाड़ी बायो बबल में होने की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। शादी के वजह से बुमराह का टीम के साथ आईपीएल से पहले जुड़ना मुश्किल नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि बुमराह अब सीधे 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2021 में खेलते दिखाई देंगे। टूर्नामेंट का आगाज पांच की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और आरसीबी के बीच मुकाबले के साथ होगा।

संजना गणेशन की बात करें तो वह एक मॉडल और एंकर हैं। वह आईपीएल में भी बतौर एंकर नजर आ चुकी हैं। वह मूल रूप से पुणे की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत पढ़ाई पुणे के बिशप स्कूल से की है। पुणे के सिंबोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से कम्यूटर साइंस से साल 2012 में बीटेक और उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की।

साल 2014 में संजना मिस इंडिया के फाइनल में पहुंची थीं, इसके अलावा एमटीवी के लोकप्रिय शो स्प्लिट्स विला में भी नजर आईं थीं जहां चोटिल होने की वजह से उन्हें शो बीच में छोड़ना पड़ा था। फिर वह एंकर बन गई। वो आईपीएल के दौरान नीलामी, प्री मैच शो और अन्य कार्यक्रमों में खिलाड़ियों के इंटरव्यू लेती नजर आती थीं। इसके बाद उन्होंने फुल टाइम स्पोर्ट्स एंकर के रूप में काम करने का निर्णय किया। संजना आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के शो नाइट क्लब को भी होस्ट करती हैं। साल 2019 में उन्होंने आईसीसी विश्व कप के दौरान होस्ट बनने का मौका मिला।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top