Jobs

भारतीय डाक विभाग ने निकाली भर्तियां, हाईस्कूल पास को भी मिल सकती है सरकारी नौकरी

Ad

नई दिल्ली: इंडिया पोस्ट ने भर्ती निकाली है। भर्ती स्टाफ कार ड्राइवर के पदों को निकाली गई है। योग्य उम्मीदवार indiapost.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई, 2022 तक रखी गई है। इस भर्ती (India Post Recruitment 2022) अभियान के तहत कुल 24 पदों को भरा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 10 वीं कक्षा पास होना चाहिए। उनके पास हल्के और भारी मोटर वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और उन्हें मोटर मैकेनिज्म की भी जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवारों को कम से कम तीन साल के लिए हल्के और भारी वजन वाले मोटर वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। यहां तक ​​​​कि भूतपूर्व सैनिक जो एक साल के भीतर या तो रिटायर हो गए हैं या रिजर्व में ट्रांसफर हो गए हैं और जिनके पास अनुभव और योग्यताएं हैं ,वो भी अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बाद में अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी । उम्मीदवार आवेदन पत्र सीनियर मैनेजर (जेएजी), मेल मोटर सेवा, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई- 600006 पर भेजकर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स वेबसाइट में दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top