Nainital-Haldwani News

कालाढूंगी निवासी विकास भट्ट ने उत्तीर्ण की USET परीक्षा, गणित में है महारत हासिल

Ad

Haldwani News: USET Exam results: रुकावटें आती हैं सफलता की राहों में, ये कौन नहीं जानता, फिर भी वह मंजिल पा ही लेता है, जो हार नहीं मानता… इन पंक्तियों में छुपे मर्म को कालाढूंगी क्षेत्र निवासी विकास भट्ट ने सच साबित करके दिखाया है। विकास भट्ट ने यूसेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। विकास की इस उपलब्धि पर पिता गोपाल दत्त भट्ट और मां गीता भट्ट बेहद खुश हैं, वहीं परिचित और रिश्तेदारों के साथ ही क्षेत्र के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

परिजन से मिली जानकारी के मुताबिक, विकास भट्ट बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं। स्कूली शिक्षा में भी विकास ने अव्वल अंक हासिल कर माता-पिता का मान बढ़ाया था। अब एक बार फिर विकास ने यूसेट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी परिसर से परास्नातक एम‌एससी की डिग्री हासिल की है। वर्तमान में विकास गणित विषय में शोध कार्य कर रहे हैं। विकास का मानना है कि अगर कोई भी व्यक्ति शिद्दत के साथ अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुट जाए तो कोई भी मुश्किल ज्यादा देर तक टिक नहीं सकती। ईमानदारी से किया गया हर प्रयास रंग जरुर लाता है। इधर, विकास की सफलता पर डीएसबी परिसर के प्राध्यापकों और स्टाफ ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top