Nainital-Haldwani News

पहाड़ से शहर गया युवक यूपी में बना साइबर ठग,गाजियाबाद से पकड़कर लाई नैनीताल पुलिस

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ( कालाढूंगी) ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को हल्द्वानी कोतवाली में खुलासा किया। पुलिस को इन शातिर ठगों से 30 हजार नगद 13 मोबाइल फोन, 57 सिम, दो चेक बुक, एक पासबुक, एटीएम सहित कई सामान बरामद हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बताया कि पुलिस के अनुसार इन शातिर ठगों ने 3 लाख से अधिक की ठगी की है। पीडितों की बची रकम को पुलिस बैंक के माध्यम से रिकवर कराएगी। पकड़े गए तीन आरोपी अल्मोड़ा और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और कानपुर के रहने वाले हैं।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि कोटाबाग निवासी धनानंद पुत्र तारा दत्त ने एटीएम से दस हजार रुपए निकालने का प्रयास किया जो नहीं निकले। इसके बाद उन्होंने कस्टमर केयर में संपर्क किया और मामले की जानकारी दी।

कुछ ही दिन बाद साइबर ठगों ने बैंक का कर्मचारी बनकर धनानंद को फोन किया और ओटीपी के माध्यम से उनका खाता जो कि पीएनबी बैंक शाखा कोटाबाग में हैं, वहां से 329999 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने कालाढूंगी थाने पहुंचे और मुकदमा कराया।

पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों को गाजियाबाद से नवीन चंद्र सिंह निवासी अल्मोड़ा और गौरव मिश्रा जिला प्रतापपुर उत्तर प्रदेश और नवीन चंद्र जिला कानपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह स्पैम मेल की मदद से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। पीएनटी नंबर उसे फोन कर ओटीपी के जरिए उनके पैसे उनके द्वारा खोले गए ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर कर आते थे। इसके बाद इन पैसों को अपने खातों में ट्रांसफर करते थे। वह पिछले 2 सालों से इस काम को अंजाम दे रहे थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में गजब हो गया,24 किलोमीटर उल्टी दौड़ी जनशताब्दी एक्सप्रेस-Video

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस:आज पीएम मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला, मुख्यमंत्रियों को दिया होम वर्क

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत का विवादित बयान, महिलाओं का फटी जींस पहनना अच्छे संस्कार नहीं

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलो में रहने वाले हर 5वें शख्स को है अनिद्रा नामक बीमारी,ये हैं लक्ष्यण

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा है चोरी का ग्राफ, एक रात में दो दुकानों से लाखों का माल साफ

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: नया स्टॉप बना यात्रियों के लिए सिर्द, दो घंटे देरी से चल रही हैं बसें

ADVERTISEMENTS Ad
To Top