National News

कोरोना वायरस:आज पीएम मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला, मुख्यमंत्रियों को दिया होम वर्क

Ad

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से दोबारा बढ़ने लगे हैं। नए आंकड़े लोगों को डरा रहे हैं। देश के कई शहरों में लॉकडाउन व नाइट CURFEW लगाया गया है। बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली। उन्होंने सभी को संदेश दिया है कि कोरोना वायरस से देश को बचाना है। इसके लिए छोटे शहरों में कोरोना वायरस को रोकना होगा। टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: खोला कुरकुरे का पैकेट, निकली आधा किलो चरस, पुलिस ने ऐसे पकड़ी कैदी की करतूत

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में हैरतअंगेज घटना, चलती ट्रेन के नीचे आने के बाद भी बच गया युवक

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे का शिकार हुई दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस, सवार थे 22 यात्री

यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत, सरकारी आवास में मिला शव

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हम महामारी को नहीं रोकते हैं, तो यह एक राष्ट्रीय प्रकोप जैसी स्थिति पैदा कर सकती है। हमे कोरोना वायरस की दूसरी लहर को रोकना होगा। हमें जल्द अहम कदम उठाने होंगे। पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से देश कोरोना वायरस की लड़ाई के खिलाफ जंग लड़ रहा है। देश में 96 प्रतिशत से ज्यादा मामले रिकवर हो चुके हैं।

मृत्यु दर में भी भारत सबसे कम दर वाले देशों में है। हम विश्व में एक उदाहरण पेश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर सुझाव मांगे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि संक्रमण रोकने के लिए आप अपने सुझाव भेंजें। मैं इस पर आज ही फैसला लूंगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top