Bageshwar News

बागेश्वर के कपिल बिष्ट सेना में बने लेफ्टिनेंट, सूबेदार पिता का कद और बढ़ा दिया…

Ad

बागेश्वर: सेना में जाने के लिए युवकों की तैयारी ही देख ली जाए, तो प्रेरणा के लिए कोई कसर बाकी नहीं रह जाती है। देवभूमि के युवाओं का जज्बा बेहतरीन है। एक बार फिर इस कड़ी में अच्छी खबर है। बागेश्वर के खितोला गांव के कपिल सिंह बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कपिल सिंह बिष्ट खितोला गांव के मूल निवासी हैं। बीती 29 अक्टूबर को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में पासिंग आउट परेड आयोजित हुई थी। जिसके बाद कपिल सिंह बिष्ट भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनते पिता भी देश सेवा में लगे हुए हैं।

दरअसल कपिल के पिता जगदीश सिंह बिष्ट मौजूदा समय में 38 असम राइफल्स में नायब/सूबेदार (क्लर्क) के पद पर सेवारत हैं। बता दें कि कपिल की प्रारंभिक से स्नातक तक की शिक्षा शिलांग (मेघालय) में हुई है। कपिल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top