Nainital-Haldwani News

गौजाजाली हल्द्वानी के कार्तिक नगरकोटी ने हाईस्कूल में हासिल किए 93 प्रतिशत

Ad

हल्द्वानी:सीबीएसई के दसवीं की रिजल्ट में तीन छात्र संयुक्त रूप से उत्तराखंड टॉप पर रहे हैं। इनमें से एक छात्र देहरादून और दो छात्र उधमसिंहनगर के हैं।  देहरादून के कालागांव स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के शगुन मित्तल, अमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, उधमसिंहनगर की जगदूर कौर चंडी और सेंट पीटर्स सेकेंडरी स्कूल काशीपुर, उधमसिंहनगर के लोकेश जोशी संयुक्त रूप से पहले नम्बर पर रहे हैं। तीनों ने 497 मार्क्स स्कोर किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद दूसरे नम्बर पर भी तीन छात्र हैं। इसमें डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी नैनीताल के यश तिवारी, द एशियन अकादमी पिथौरागढ़ के सार्थक जोशी और अमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर उधमसिंहनगर के प्रियांशु सिंह शामिल हैं। तीसरे नम्बर पर दून इंटरनेशनल डालनवाला देहरादून की रिशिका, दून वैली पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी कैंट देहरादून के सार्थक साराटकर, नैनीताल काठगोदाम के निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चिराग गोयल और यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल कालाढूंगी नैनीताल के गौरव कुमार संयुक्त रूप से तीसरे नम्बर पर हैं।

हल्द्वानी उत्तर गौजाजाली निवासी कार्तिक नगरकोटी ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हिंदी में कार्तिक ने 98 अंक प्राप्त किए । वहीं गणित में 91 और सोशल साइंस में 95 प्राप्त किए। कार्तिक दून कॉवेंट स्कूल के छात्र है। उनके पिता का नाम हरेंद्र नगरकोटी और माता का नाम ममता नगरकोटी है। कार्तिक की कामयाबी के बाद घर में खुशी का माहौल है। उनके कामयाबी के बारे में उनकी बहन शिवांगी नगरकोटी ने जानकारी दी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top