Rudraprayag News

केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण, 15 सितंबर तक हेली सेवा की एडवांस बुकिंग फुल

Ad

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण की शुरुआत के साथ एक सितंबर से हेली सेवाएं शुरू होने वाली हैं। खास बात ये है कि 15 सितंबर तक हेली सेवा के लिए एडवांस बुकिंग पूरी हो चुकी हैं। बता दें कि मौसम के थोड़ा ठीक होने के बाद केदारनाथ यात्रा पर यात्रियों का आना शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आजकल प्रतिदिन चार हजार से अधिक तीर्थ यात्री बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। हेली कंपनियों ने भी एक सितंबर से सेवाएं शुरू करने का प्लान बनाया है। जिसके लिए पहले ही एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। अब 16 सितंबर से 30 सितंबर तक के लिए एक सितंबर को आनलाइन बुकिंग शुरू होगी।

गौरतलब है कि इस यात्रा सीजन में अब तक 93 हजार यात्री हेली सेवा से बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच चुके हैं। हेली सेवा के नोडल अधिकारी सुनील नौटियाल ने जानकारी दी और बताया कि द्वितीय चरण के लिए भी हेली टिकटों को लेकर मारामारी अभी से शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार हेली कंपनियों ने अबतक लगभग 70 करोड़ का कारोबार किया है। अब यात्रा के शेष दो महीने भी हेली टिकटों की बुकिंग फुल रहने की उम्मीद है। इसमें कोई दोराय नहीं कि हेली सेवा ने यात्रियों के लिए बाबा केदारनाथ के दर्शन करने की इच्छा पहले से आसान की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top