Uttarakhand News

विधानसभा सत्र से पहले खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी कोरोना पॉजिटिव

Ad

देहरादून: विधानसभा सत्र से पहले भाजपा एक विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उन्होंने खुद को नियमों के तहत आईसोलेट कर दिया। उन्होंने अपने कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। फिलहाल वह अभी देहरादून में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  उन्होंने इसी बीच अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना नियमों के अंतर्गत सावधानी बरतने की अपील की। 

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड: 12 साल के बच्चे ने उड़ाए दादा के 4 लाख रुपए, कर डाली लाखों की शॉपिंग

विधानसभा सत्र की तैयारी के तहत मंत्रियों के सरकारी आवास सहित विधायक आवास और विधानसभा में आरटीपीसीआर टेस्ट कराए गए। विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक आवास में कुल 11 विधायकों ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया।  इस लिस्ट में ऋतु खंडूरी, शक्तिलाल शाह, खजानदास, प्रीतम पंवार, करन माहरा, मनोज रावत, ममता राकेश, गोविंद सिंह कुंजवाल, आदेश चौहान के नाम शामिल हैं।

इसी तरह मंत्रियों के आवास पर भी टेस्ट कराए गए। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत सहित विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भी टेस्ट कराया। जानकारी के अनुसार विधानसभा में कुल मिलाकर 62 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें विधानसभा कार्यालय के तीन कार्मिक पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक समीक्षा अधिकारी, एक एपीएस और एक स्टाफ गाड़ी का चालक बताया जा रहा है। इसके अलावा सचिवालय का एक वाहन चालक भी पॉजिटिव पाया गया है। इस बार कोरोना को देखते हुए विधानसभा ने तय किया है कि कोविड-19 का निगेटिव सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए। बता दें कि विधानसभा सत्र से पहले विधायक धामी के अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, हरीश धामी सहित कई वीआईपी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top