Uttarakhand News

उत्तराखण्ड खबर: डबल मर्डर मामले में ससुर आरोपी, नशे की हालात में बहू का किया रेप

Ad

हल्द्वानी: किच्छा में सनसनी मचाने वाले डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में ससुर आरोपी है। उसी ने बहू का रेप करने के बाद उसकी हत्या की। वहीं पत्नी ने उसे ये करते देखा तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी।

उत्तराखण्ड की पर्यटन किताब में जुड़ा एक और ट्रैक, इन युवाओं ने की खोज

बता दें कि 27 दिसंबर की शाम को नगर के एक वार्ड में सास-बहू के शव घर से बरामद हुए थे, जिनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।  शुक्रवार को पुलिस और एसओजी की टीम ने आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में मृतक महिला के पुत्र ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

ये कुछ नहीं, उत्तराखण्ड में अब बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वो नशे की हालात में घर पहुंचा। बहू को अकेला देख उसकी नियत खराब हो गई और उसने बलात्कार को अंजाम दिया। किसी को इस बारे में पता ना चले इसलिए उसने बहू की प्रेस की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।

लालपुर टोल टैक्स के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई उत्तराखण्ड रोडवेज बस

इसी बीच पत्नी वहा पर पहुंची तो उसने उसे भी मौत के घात उतार दिया। दोनों मर्डर करने के बाद वो  जयपुर और भरतपुर गया। इतने दिन वहीं बस अड्डे पर रहा।  जब वो रुद्रपुर लौट तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से पत्नी के एक जोड़ी कुंडल और बहू का मंगलसूत्र बरामद किया।

कमाल का है ये लड़का,केवल 9 टेस्ट खेले ऋषभ पंत ने की 51 साल पुराने इस रिकॉर्ड की बराबरी

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top