Almora News

अल्मोड़ा निवासी सूबेदार की सीने में दर्द उठने से मौत, कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे चंदन सिंह

Ad

अल्मोड़ा: नौ कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात सूबेदार की तबीयत खराब होने की वजह से मौत हो गई। उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। वह लखनऊ में तैनात थे। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे सूबेदार चंदन सिंह को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, उन्हें निजी वाहन से सीएचसी भिकियासैंण ले जाय़ा गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह छुट्टी में घर आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

सूबेदार चंदन सिंह 30 अप्रैल को पहुंचे थे और 29 मई को उनकी वापस जाने वाले थे। वह अपने पीछे 20 वर्षीय पुत्र संजय, 19 वर्षीय पुत्री तान्या और पत्नी सविता देवी को छोड़ गए। सोमवार को केदार संगम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

रानीखेत केआरसी से आए सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुत्र संजय ने पिता के शव को मुखाग्नि दी और जवानों ने गार्ड ऑफ आनर देकर सूबेदार को अंतिम विदाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top