Uttarakhand News

उत्तराखंड: प्राइमरी स्कूल को दिया ‘ एक्सप्रेस ‘ ट्रेन का रूप, बच्चे लेंगे पढ़ाई के साथ रेलवे का लुत्फ

Ad

हल्द्वानी: स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई बोरिंग ना लगे, इसके लिए अलग अलग जगह तरह तरह के प्रयास किए जाते रहे हैं। कहीं रंग रोगन, कहीं दीवारों पर चार्ट्स चिपकाना तो कहीं कुछ। लेकिन ऋषिकेश के एक प्राथमिक विद्यालय से जो तस्वीरें आ रही है, उसे देख कर ऐसा लगता है ये कि यह स्कूल किसी एक्सप्रेस ट्रेन की तरह गति पकड़ने वाला है और इसके विद्यार्थी उसी ट्रेन की गति से आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश के यमकेश्वर प्रखंड के अन्तर्गत आने वाले एक प्राथमिक स्कूल ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मण झूला में पढ़ने वाले बच्चे अब रेलवे के एहसास के साथ अपने पंखों का उड़ान देंगे। इस विद्यालय का कायाकल्प विधायक निधि से मिली धनराशि से किया गया है। इन पैसों से यहां की दीवारों को पेंट कर उन्हें ट्रेन का स्वरूप दिया गया है। जितना रोचक यह विद्यालय बनाया गया है, इतना ही रोचक है इसका नाम, ‘ यमकेश्वर एक्सप्रेस ‘ ।

यह भी पढ़ें: पत्नी के साथ नैनीताल पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार, मां नयना देवी के किए दर्शन

यह भी पढ़ें: अपनी भैंस के इलाज के लिए नहीं मिला डॉक्टर,तो किसान ने खोल दिया जानवरों का आईसीयू

यह सुंदरीकरण संपन्न होने के पीछे एक बड़ा हाथ यमकेश्वर की विधायक रितु खंडूड़ी का है। रितु खंडूड़ी ने अपनी विधायक निधि से नगर पंचायत जौंक के प्राइमरी स्कूल लक्ष्मण झूला के लिए चार लाख रुपए की धनराशि जारी की थी। इन्हीं पैसों की मदद से स्कूल परिसर में चहारदीवारी, रंगरोगन और दूसरे ज़रूरी काम किए गए। इसके अलावा पूरे स्कूल की बाहरी और भीतरी दीवारों में रेल से जुड़ी पेंटिंग भी की गई है।

बुधवार को स्कूल में हुए एक कार्यक्रम में यमकेश्वर की विधायक रितु खंडूड़ी ने यहां के समस्त सुंदरीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र में मंदिर समान विद्यालयों को और भी सुंदर व आधुनिक बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण झूला प्राथमिक विद्यालय को यमकेश्वर एक्सप्रेस का रूप दे कर यह संदेश देने की कोशिश है कि यहां विकास कार्यों की गति भी एक्सप्रेस की तरह ही रहेगी।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे देवभूमि से निकले मशहूर कवि मंगलेश डबराल, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल ART फेस्टिवल का हुआ समापन,वायरल हो गई हल्द्वानी के इस कपल की सोच

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना वैक्सीन को ले कर सरकार की तैयारियां तेज,पहले फेज में 24 लाख लोगों को होगा लाभ

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की अल्मोड़ा बैंक का क्लर्क निकला कोरोना पॉज़िटिव, तीन दिन के लिए बैंक बंद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top