Uttarakhand News

पत्नी के साथ नैनीताल पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार, मां नयना देवी के किए दर्शन

Ad

Credit- आवाज़ 24/7

हल्द्वानी: हाल में उत्तराखंड के डीजीपी पद पर विराजमान हुए अशोक कुमार आज कल नैनीताल जिले में हैं। आज सुबह सरोवर नगरी नैनीताल में पहुंच कर अशोक कुमार ने अपनी पत्नी के साथ नैना देवी मंदिर में माता नयना देवी के दर्शन किए और साथ ही अपने अच्छे कार्यकाल और राज्य में नियम कानून का राज होने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इससे पहलेे उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक द्वारा बुधवार को हल्द्वानी में जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित करवाया गया था। जिसमें पत्रकार बंधुओं, पुलिसकर्मियों से लेे कर आम जनों ने भी शिरकत की थी। बाद में प्रेस कॉन्फरेंस में भी डीजीपी अशोक कुमार ने अपने व्यक्तित्व का परिचय देते हुए कहा था कि ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है, अगर पुलिस महकमे में कोई ईमानदार नहीं है तो उसे वर्दी पहनने तक का हक नहीं।

डीजीपी अशोक कुमार का नाता नैनीताल से पुराना है, वे पहले नैनीताल में आईजी की पोस्ट भी संभाल चुके हैं। बताया जाता है कि उन्हें नयना देवी में खासा अटूट आस्था है। नयना देवी मंदिर में गुरुवार को सुबह सुबह अपनी पत्नी के साथ पहुंच कर दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में शांति, कानून का राज बने रहेज यही प्रार्थना करने वे यहां आए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना वैक्सीन को ले कर सरकार की तैयारियां तेज,पहले फेज में 24 लाख लोगों को होगा लाभ

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की अल्मोड़ा बैंक का क्लर्क निकला कोरोना पॉज़िटिव, तीन दिन के लिए बैंक बंद

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: DGP अशोक कुमार ने इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड,पूरे डिपार्टमेंट में पहुंचा संदेश

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की हार की भविष्यवाणी करने वाले माइकल वॉन को उत्तराखंड के कोच वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top