
Uttarakhand: Lakshya Rai Chandani: Haldwani: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने कुछ दिन पहले ही एशिया कप को अपने नाम किया। भारत में फाइनल मैच में पाकिस्तान को एक विकेट से हराया था। इस मैच की चर्चा पूरे क्रिकेट जगत ने की थी क्योंकि एक वक्त भारत मुकाबले में काफी पीछे था। टीम इंडिया ने जीत के बाद जिस तरीके का जश्न मनाया वह भी सुर्खियों का हिस्सा रहा। टीम इंडिया के सफल दौरे के बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी हल्द्वानी पहुंचे। कमलुवगंजा स्थित GNG क्रिकेट अकादमी में उनका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर लक्ष्य रायचंदानी ने एशिया कप के अनुभव को साझा किया।

लक्ष्य ने कहा कि टीम इडिया का माहौल पूरा टूर्नामेंट शारदार रहा। सभी खिलाड़ी एक दूसरे पर भरोसा कर रहे थे, यही वजह है कि हम फाइनल मुकाबले में पिछड़ने के बाद भी जीत गए। लक्ष्य ने कहा कि वो बतौर खिलाड़ी सभी तरीके की चुनौतियों को स्वीकार करना पसंद करते है। फाइनल के बाद टीम के जश्न को लेकर लक्ष्य कहा कि लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने हमें हराया था। मैच के बाद जिस तरीके का जश्न पाकिस्तान टीम ने मनाया था फाइनल जीतने के बाद हमने बस उन्हें जवाब दिया, उसमें कुछ भी गलत नहीं था। लक्ष्य ने अगली तैयारियों के लिए कहा कि वो अब उत्तराखंड लौट आए हैं और हल्द्वानी में विजय हजारे ट्रॉफी की तैयारियों में जुटेंगे।





