CM Corner

लालकुआं में सीएम त्रिवेंद्र रावत, इस प्लान के साथ निश्चित रूप से जीतेंगे लोकसभा की पांचों सीट

हल्द्वानी: लोकसभा चुनाव में भाजपा की हवा को तेज करने के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे लालकुआं। उन्होंने वहां नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष वोट करने के लिए जनसभा की। इस मौके पर लालकुआं विधायक नवीन दुम्का सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने  क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों को  भाजपा की सदस्यता दिलाई। जनसभा को काफी भीड़ देखने को मिली।

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कांग्रेस पर निशाना साधाऔर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा और यही हमारी जीत की नींव एक बार फिर रखेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में 365 दिन में 365 भ्रष्टाचार होते रहे। वहीं केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार में लगाम लगाई और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने लोगों से विकास के पक्ष यानी भाजपा को वोट करने की अपील की।

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने ईमानदारी से काम किया है और टीम भाजपा निश्चित रूप से उत्तराखण्ड 5 सीट के साथ केंद्र में एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। नैनीताल लोकसभा सीट को सबसे ज्यादा हॉट माना जा रहा है। वहीं युवा भी लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं और वो मुद्दों पर नहीं विकास होने पर बात कर रह हैं।

बता दें कि उत्तराखण्ड में 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। लोकसभा सीट को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दल पूरा जोर लगा रहे हैं। विकास विजन को सामने लाया जा रहा है। वहीं आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रोजेक्ट कर रही है तो वहीं कांग्रेस राहुल गांधी को नए इंडिया का नया चहरा बता कर मत मांग रही है।

To Top