Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में करंट लगने का एक और मामला, पोल से ही नीचे गिर गया लाइनमैन

Ad

हल्द्वानी में करंट लगने का एक और मामला, पोल से ही नीचे गिर गया लाइनमैन

हल्द्वानी: 25 सितंबर को हाईटेंशन लाइन के नीचे गिर जाने से उसके करंट के चपेट में आने से कमल रावत की हुई मौत के मामले के सामने आने के बाद विभाग जनता के विरोध का सामना कर रहा है। इस मामले में सख्त कार्रवाई हुई है लेकिन विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा हम नहीं एक मामला बोल रहा है। शनिवार को एक और हादसे में एलटी लाइन की मरम्मत कार्य कर रहा ठेका कर्मी अचानक करंट लगने से पोल से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बृजलाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ना जारी रखें…

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के लिए राहत, रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से ऊपर, अपने जिले का हाल देखें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भी अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी, शादी समारोह के लिए मिली बड़ी छूट

जानकारी के अनुसार कमालुआगंजा का अरविंद कुमार ऊर्जा निगम के अधीन ठेकेदार के लिए लाइन मरम्मत का काम करता है। शनिवार को दमुवाढूंगा क्षेत्र के अंबेडकर नगर पार्क के पास वह एलटी लाइन पर काम कर रहा था। कार्य के लिए कठघरिया बिजली घर से डाउन भी लिया गया था। अरविंद लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा लेकिन इसी बीच वह करंट लगने से नीचे गिर गई। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि घरों में लगे इनवर्टर और जनरेटर से भी करंट एलटी लाइन में बैक आता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पूरा मामला गंभीर है और इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पढ़ना जारी रखें…

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी शर्मसार,चार हजार के लिए युवक के साथ कुकर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, दो अरेस्ट

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा की नीमा भगत दिल्ली में बनी प्रदेश मंत्री, पूर्वी दिल्ली की मेयर भी रह चुकी हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top