![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-RealStateDeveloper.jpg)
हल्द्वानी: कुमाऊं से लखनऊ जाने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन लालकुआं की बजाए फिर से काठगोदाम से चलाई जाएगी। लखनऊ-काठगोदाम लखनऊ के बीच चलने वाली 15043/15044 एक्सप्रेस जो वर्तमान में लालकुंआ में शार्टओरिजिनेट/शार्टटर्मिनेट हो रही थी। लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस 1 सितम्बर 2022 से काठगोदाम तक सेवा देगी और वही टर्मिनेट होगी। जबकि 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस 2 सितम्बर 2022 से अपनी यात्रा काठगोदाम से प्रारंभ कर लखनऊ पहुंचेगी। बता दें कि लालकुआं से ट्रेन का संचालन होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों को लालकुआं जाना पड़ रहा था तो वहीं कई लोग ट्रेन के बजाए बस से यात्रा कर रहे थे। ऐसे में उनकी जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होगा।
![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2023/05/HaldwaniLive_logo_compressed.jpg)