National News

खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 24 सालों से चली आ रही परंपरा टूटी

Ad

नई दिल्ली: बड़ी खबर कांग्रेस के खेमे से है। करीब 24 साल बाद कांग्रेस को अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से अपना अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बन गए हैं। शशि थरूर उनके सामने जरूर थे मगर उन्हें बहुत करारी हार का सामना करना पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सोमवार को देशभर में कांग्रेस के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था। बाद में सभी बैलट बॉक्स दिल्ली भेजे गए थे। स्ट्रॉन्ग रूम में वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू हो गई थी। अब नतीजे भी आ गए हैं।

बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे को बड़ी जीत हासिल हुई है। उन्हें करीब 7897 वोट प्राप्त हुए थे तो वहीं शशि थरूर को 1072 वोट ही नसीब हो सके। जिसके बाद अब खड़गे पार्टी की कमान संभालेंगे। इससे पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top