Uttarakhand News

इंटरनेट पर छाया उत्तराखंड की संगीता पंत का देशभक्ति गीत, प्रसिद्ध गायकों ने दी है आवाज

इंटरनेट पर छाया उत्तराखंड की संगीता पंत का देशभक्ति गीत, प्रसिद्ध गायकों ने दी है आवाज
Ad

नई दिल्ली: संगीत देवभूमि की रगों में बसता है। परिवेश का संगीत पर काफी असर पड़ता है। प्रदेश से कई ऐसे लोग निकले हैं जिन्होंने देश भर में संगीत के क्षेत्र में यहां का नाम रौशन किया। इन्हीं में से एक नाम संगीता पंत का भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की बेटी संगीता पंत पेशे से संगीतकार हैं। इतना ही नहीं संगीता पंत भारत की प्रमुख महिला संगीतकारों में से एक हैं। उन्होंने अबतक कई फिल्मों व गैर फिल्मी गीतों में संगीत निर्देशन किया है।

यह भी पढ़ें: CM हटाओगे तो सवाल तो उठेंगे ही… त्रिवेंद्र सिंह रावत के मन की बात

यह भी पढ़ें: फाइनल में पहुंचे पवनदीप राजन से देवभूमि को उम्मीद, इंडियन आइडल तो चंपावत का लड़का ही जीतेगा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हाल ही में एक गीत “मातरम” लांच हुआ है। जिसे जनता का खूब प्यार मिल रहा है। ये गाना दो वजहों से ज्यादा खास है। पहला ये कि भारतीय संगीत के इतिहास में पहली बार तीन महिला संगीतकारों ने शानदार जीवंत देशभक्ति गीत ‘मातरम्’ की रचना की है।

दूसरा ये कि इन तीन महिला संगीतकारों में उत्तराखंड की बेटी संगीता पंत भी शामिल है। संगीता पंत के साथ विजया शंकर और राजलक्ष्मी संजय ने संगीत निर्देशन में हाथ बंटाया है। बता दें कि ये होनहार बेटियां म्यूजिक कंपोजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महिला पैनल की प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें: बधाई दीजिए… घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के छात्र रहे मेजर अरुण पांडे को मिला शौर्य चक्र

यह भी पढ़ें: मेडिकल से जुड़े युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड में 306 पदों पर निकली भर्ती

‘मातरम्’ गीत की रचना का श्रेय भी संगीता पंत को ही जाता है। सबसे खास बात ये भी है कि इस गीत को अनुराधा पौडवाल, शंकर महादेवन, शान और श्रीनिवास जैसे प्रसिद्ध गायकों ने अपनी आवाज दी है।

गीत की सिनेमैटोग्राफी और वीडियो निर्देशन का सारा क्रेडिट केसी लॉय को तो वहीं वीडियो एडिटिंग का सारा श्रेय रूपशा मुखर्जी को जाता है। 13 अगस्त को रिलीज हुए ‘मातरम्’ गीत को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल हॉस्पिटल के पास हुई लूट, हल्द्वानी पुलिस को मिली एक और झूठी सूचना

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 16 अगस्त से खुल जाएंगे कक्षा छह से लेकर आठवीं तक के स्कूल,स्पेशल बजट जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top