Rudraprayag News

ड्रीम 11 लाया मेडिकल स्टोर संचालक बृजेश रावत के अच्छे दिन, एक करोड़ रुपए जीते

Ad

रुद्रप्रयाग: ड्रीम 11 जैसे एप्स ने कई सारे लोगों की जिंदगी बदली है। कहावत के अनुसार उत्तराखंड के एक और व्यक्ति को ऊपरवाले ने छप्पर फाड़कर इनाम दिया है। मेडिकल स्टोर के संचालक बृजेश रावत ने ड्रीम 11 पर आईपीएल टीम बनाकर एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। जिसके बाद उनके पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

वर्तमान में देहरादून में रहकर मेडिकल शॉप का संचालन कर रहे बृजेश रावत मूल रूप से ऊखीमठ ब्लाक के सरुणा गांव के रहने वाले हैं। बृजेश हमेशा से क्रिकेट के शौकीन रहे हैं और यही कारण है कि वह काफी लंबे समय से ड्रीम 11 पर टीमें लगा रहे थे। लेकिन इस बार उनकी विनती भगवान ने सुन ली और उन्हें करोड़पति बना दिया है।

बृजेश रावत ने बताया कि उन्होंने आईपीएल की टीम बनाई थी। चूंकि उनकी पहली रैंक आई इसलिए उन्होंने एक करोड़ रुपए जीत लिए। जिसके बाद तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होंने बताया कि कई सारे लोग अब तक बधाई देने के लिए फोन कर चुके हैं। हालांकि बृजेश को पूरे एक करोड़ नहीं बल्कि उसमें से 30 प्रतिशत टैक्स कटने के बाद 70 लाख रुपए ही मिलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top