Uttar Pradesh

बड़ी लापरवाही: बात करते करते युवक को पांच मिनट में वैक्सीन की दो डोज लगा दीं,जानें मामला

बड़ी लापरवाही: बात करते करते युवक को पांच मिनट में वैक्सीन की दो डोज लगा दीं,जानें मामला
Ad

ललितपुर: स्वास्थ्य विभाग का काम कोरोना काल में सराहनीय रहा है। डॉक्टर्स, नर्सेज समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने बाखूबी अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है। मगर लापरवाही तो लापरवाही होती है। इस बार क्षेत्र के एक टीकाकरण केंद्र पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर स्वास्थ्यकर्मियों ने एक युवक को एक के बाद एक पांच मिनट के अंतराल में दो बार कोरोना का टीका लगा दिया। युवक ने कहा कर्मी बातें करने में व्यस्त थे।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल उत्तर प्रदेश के ललितपुर से खबर सामने आई है। जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ापुरा निवासी कृष्ण मुरारी मोहल्‍ले में ही स्थित रावर स्कूल के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए गए हुए थे। वहां पर उन्हें स्वास्थ्यकर्मियों ने एक साथ दो डोज़ दे दीं। अब जब यह मामला मीडिया में आया तब जाकर कहीं युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कृष्ण मुरारी बताते हैं कि उन्हें पहले तो डोज के बीच के अंतराल का अंदाजा भी नहीं था। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ कर्मी आपस में बातें करने में इतना बिजी था कि बस पांच मिनट में ही वैक्सीन की दोनों डोज लगा दीं। जब वह घर गए तो घबराहट व बेचैनी होनी शुरू हो गई। बाद में परिजनों ने सीएमओ से शिकायत की। इसके बाद उसे इमरजेंसी में भेज दिया।

बहरहाल सीएमओ ने इस मामले के बारे में यही कहा कि पांच मिनट में दो वैक्‍सीन डोज लगाने में ऐसा कोई खास नुकसान नहीं होगा। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हम इस पूरे मामले की जांच कराएंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे। बता दें कि इस मामले की शिकायत जिला अधिकारी से भी की गई है। बता दें हर तरफ इससे जुड़ी जानकारी साझा की जा रही हैं। इसलिए हल्द्वानी लाइव आप सभी से अपील करता है कि जब भी टीका लगाने जाएं तो समस्त जानकारी प्राप्त कर ही जाएं। किसी भी तरह की गलती या लापरवाही होने पर तुरंत संबंधितों को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top