Dehradun News

मसूरी में ब्लास्ट का भयानक मामला, 200 फीट दूर जा गिरा गुब्बारे बेचने वाले युवक का पैर

Ad

मसूरी: पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले मसूरी के कुलड़ी इलाके में एक सिलिंडर ब्लास्ट ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। बता दें कि गुब्बारा गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका हुआ है। इस घटना से गुब्बारे बेचने वाला युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है। ब्लास्ट इतना जोर का था कि आसपास की खिड़कियों से शीशे भी टूट गए। साथ ही घायल युवक का एक पैर करीब 200 फीट दूर जा कर गिरा।

ADVERTISEMENTS Ad

फिलहाल घायल को अस्पताल में प्राथमिक इलाज देने के बाद उसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बता दें कि पूरा मामला कुलड़ी के समर हाउस के निकट एक होटल की छत का है। जहां गुब्बारे बेचने वाला 19 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह गुब्बारे में गैस भरने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक सिलिंडर फट गया। युवक को आनन फानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस ब्लास्ट से आसपास के घरों के शीशे, पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

जिलाचिकित्साल मसूरी के सीएमएस डॉक्टर यतींद्र सिंह ने जानकारी दी और बताया कि गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो थोड़ी देर तक समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। जब ऊपर जाकर देखा तो युवक घायल पड़ा था और उसका एक पैर ही गायब था। पुलिस को फोन नहीं लगा तो आसपास के लोग ही घायल युवक को अस्पताल ले गए। 

कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घायल युवक अरविंद रसूलपुर गामड़ी, जिला अमरोहा, उत्तरप्रदेश का निवासी है। युवक अपने किसी रिश्तेदार के साथ यहां रहकर मॉल रोड में गुब्बारे बेचता है। गौरतलब है कि जो सिलिंडर फटा, वो हाइड्रोजन गैस से भरा था। यह गैस काफी खतरनाक मानी जाती है। प्रेशर बढ़ता है तो इसके फटने का खतरा हमेशा रहता है। ऐसे में शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top