Nainital-Haldwani News

वैक्सीन को लेकर नैनीताल जिले के लोगों को नहीं होना पड़ेगा परेशान,हेल्पलाइन नंबर जारी

Ad

हल्द्वानी: देशभर में कोरोना टीकाकरण की तैयारियां ज़ोरो शोरो से चल रही है। उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग प्लान बना रहा है। प्रदेश के हरेक जिले में स्वास्थ्य कर्मियों को चिन्हित कर लिया गया है। आपको बता दें कि पहले चरण में उत्तराखंड के 93000 फ्रंटलाइन वर्कर्स को चुना गया है, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। भारत में कोरोना टीकारकरण 16 जनवरी से शुरू हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इधर नैनीताल जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी हो गया है। नैनीताल के एडीएम एसएस जंगपांगी ने बताया कि टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह की सूचनाएं कोविड कंट्रोल रूम के नंबर 05946-281234, 250074, 250044 पर अनिवार्य रूप से देनी होंगी। इसके अलावा आपको बता दें कि जिले के लोग कंट्रोल रूम में फोन कर टीकाकरण से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: विराट और अनुष्का का उत्तराखंड कनेक्शन, आशीर्वाद देने के लिए बाबा अनंत हरिद्वार से पहुंचे मुंबई

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म प्रकरण:विधायक नेगी DNA सैंपल देने नहीं पहुंचे सीजेएम कोर्ट,स्टे के लिए पहुंचे हाईकोर्ट

एडीएम एसएस जंगपांगी ने आगे बताया कि टीकाकरण केंद्रों में सफाई और सैनेटाइज़ेशन के पूरे इंतज़ाम किए जाएंगे। इतना ही नहीं, दूरस्थ क्षेत्रों में लौपटॉप और इंटरनेट की व्यवस्था को भी पुख्ता किया जाएगा। जिससे कि गांव-कस्बों तक भी सभी सूचनाएं पहुंचे और यहां के लोग जानकारी भी प्राप्त कर सकें।

आपको बता दें कि नैनीताल जिले में कोरोना वैक्सीन का पूर्वाभ्यास भी किया गया था। सीएमओ भागीरथी जोशी और उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी अमित नेगी बताते हैं कि उत्तराखंड कोरोना टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार है। सचिव ने बताया कि पहले चरण में राज्य के 93,000 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों को  कोविड-19 वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद दूसरे तरण में 50 साल से उपर ऐसे लोगों का टीकाकरण होगा जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। जानकारी के अनुसार विभाग ने ऐसे लोगों की सूची भी तैयार कर ली है।

यह भी पढ़ें: योगनगरी ऋषिकेश में पहली बार सुनाई दिया ट्रेन का हॉर्न, केवल एक यात्री ने किया सफर

यह भी पढ़ें: बर्ड फ्लू:हल्द्वानी पालम सिटी कॉलोनी में मिला मृत पक्षी,जांच के लिए भेजा जाएगा सैंपल

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार का Sea-Plan, अब पानी के ज़रिए पर्यटक पहुंचेंगे उत्तराखंड

यह भी पढ़ें: देहरादून से जयपुर और अन्य दो शहरों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा,शेड्यूल पर डाले नजर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top