Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में शुरू हुई कोविड की तीसरी लहर की तैयारी,बच्चों के लिए DM ने बनाया प्लान

नैनीताल जिले में शुरू हुई कोविड की तीसरी लहर की तैयारी,बच्चों के लिए DM ने बनाया प्लान
Ad

हल्द्वानी: कोरोना संक्रमण ने एक साल से भी ज्यादा का वक्त देश में व्यतीत कर लिया है। खत्म होने की बात तो अलग रही मगर इसके नए स्ट्रेन और इसके साथ आने वाली नई नई बीमारियां जैसे ब्लैक फंगस आदि भी बराबर डरा रही हैं। हालांकि मामलों में कुछ कमी आई हैं। रिकवरी रेट अच्छा होने के साथ साथ प्रदेश में संक्रमण की दर भी कम हो गई है। लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। शासन प्रशासन ने अपनी नजर तीसरी लहर पर रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में भी भरसक प्रयास शुरू कर दिए हैं। इससे पहले तक अगर तैयारियों में किसी भी तरह की कमी रह गई थी तो प्रशासन उसे इस बार कतई भी दोहराने के मूड में नहीं दिख रहा। नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल जोरो शोरो से प्लान बनाने में लगे हुए हैं। बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक होगी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

इसी आशंका के चलते नैनीताल जिले में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार शाम को डीएम गर्ब्याल ने कैंप कार्यालय में बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि जिले में 120 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और 52 आईसीयू तैयार किए जाएंगे। जिसके लिए प्लान बना लिया गया है। इसके अलावा निजी अस्पतालों के बाल तो विशेषज्ञों ने जरूरत के समय सरकारी अस्पतालों में सेवा देने का भरोसा भी दिया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बेटी की शादी के दिन कोरोना ने छीन ली पिता की सांसें, मचा कोहराम

यह भी पढ़ें: जेईई एडवांस 2021 स्थगित,IIT खड़गपुर ने जारी की अधिसूचना

जिले में बच्चों के लिए होगी ये व्यवस्था

अस्पताल – आईसीयू – ऑक्सीजन बेड

एसटीएच – 32 – 40

बेस अस्पताल – 5 – 20

गरमपानी – 0 – 10

भीमताल – 0 – 10

भवाली – 0 – 10

बीडी पांडे – 5 – 20

रामनगर – 10 – 10

कुल – 52 – 120

यह भी पढ़ें: सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने दिए निर्देश, ड्रोन के माध्यम पता लगाया जाएगा नदियों का बहाव

यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव का विवादित बयान,गिरफ्तार तो किसी का बाप भी नहीं करा सकता

यह भी पढ़ें: वैक्सीन की उम्मीद में बैठी उत्तराखंड सरकार को लगा बड़ा झटका,ग्लोबल टेंडर में किसी ने नहीं लिया भाग

यह भी पढ़ें: भारत सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा WhatsApp, कहा संविधान के खिलाफ हैं नए नियम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top