Regional News

नैनीताल जिले में यात्रा करने वाले ध्यान दे,टांकी-किलबरी-पंगोट मोटर मार्ग रहेगा बंद

Ad

भवाली: भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग की तरह ही भवाली- नैनीताल-टांकी-किलबरी-पंगोट मोटर मार्ग के नवीनीकरण का काम चल रहा है। इस मोटरमार्ग पर सफर करने वाले के लिए जरूरी जानकारी सामने आ रही है। डीएम सविन बंसल ने लोकनिर्माण विभाग के अनुरोध के बाद निर्धारित समय के लिए 12 नवम्बर तक यातायात प्रतिबन्धित करने की स्वीकृति दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद भवाली-नैनीताल-टाॅकी-पंगोट मोटर मार्ग 12 नवम्बर तक पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे तक, फिर दोपहर 12 बजे से एक बजे तक, इसके बाद दो बजे से तीन बजे तक तथा शाम चार बजे से पांच बजे तक यातायात बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को है गर्व, रीना कंडारी बेंगलुरु DRDO में बनी ऑफिसर, पिता हैं ड्राइवर

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की IPS बेटी तृप्ति भट्ट को मिलेगा साल 2020 का स्कॉच अवॉर्ड

डीएम सविन बंसल की ओर से लोनिवि के अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे सड़क नवीनीकरण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखा जाए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: हल्द्वानी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्डा का निधन

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी की एंट्री, पूर्व प्रत्याशी को बनाया सदस्य

डीएम ने विभाग को दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कार्य कराने के निर्देश दिए। डीएम ने मार्ग में दिशा सूचक एवं नोटिस बोर्ड लगाए लगाए जाने को भी कहा है। काम के दाैरान सुरक्षा मानक पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रियों से अपील की है कि वे सड़क नवीनीकरण कार्य में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें: 2021 कुंभ मेले की तैयारी शुरू,IAS दीपक रावत कर रहे हैं फ्रंट से लीड

यह भी पढ़ें: महिलाएं किसी से कम नहीं,IFS रंजना काला बनी उत्तराखंड वन विभाग की प्रमुख वन रक्षक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top