Nainital-Haldwani News

नैनीताल:दरवाज़े पर नॉक कर मांगा शराब के लिए गिलास,नहीं देने पर युवक को बेरहमी से पीटा

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी से फिर एक कांड सामने आया है। इस बार एक गिलास के पीछे विवाद की खबरें आई हैं। दरअसल गिलास ना देने पर एक युवक को उसके घर में घुस कर बेरहमी से पीट दिया गया। मामला शांत हुआ तो घायल युवक को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। बहरहाल पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना शुक्रवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे के पास की है। हिमालय दर्शन क्षेत्र में काम करने वाला कमल सिंह मेहरा चार्टन लॉज क्षेत्र में रहता है। कमल उक्त वक्त के आसपास अपने घर पर खाना बना रहा था।

यह भी पढ़ें: टिहरी एसएसपी तृप्ति भट्ट को बधाई…देश के टॉप कप्तानों की लिस्ट में शामिल हुई

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना वायरस, शुक्रवार को भी राहत नही,पिछले तीन दिन में 500 से ज्यादा केस मिले

इतने में कुछ युवक उसके घर के दरवाज़े के पास आ गए और शराब पीने के लिए गिलास मांगने लगे। अब कमल ने गिलास देने से इन्कार कर दिया। इन्कार क्या किया, गलती कर दी क्योंकि इतनी सी बात से युवकों को गुस्सा आ गया और वे गाली-गलौज करने पर उतर आए।

कमल ने इसका विरोध करना चाहा मगर चारों युवकों ने घर में घुस कर धाबा बोल दिया। अंदर घुसने के बाद उन्होंने कमल को डंडो से पीटा और बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोसी मौके पर आ पहुंचे। जिसके बाद शराबियों को वहां से भगाया गया।

बाद में कमल को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भिजवाया जहां उसका इलाज किया गया। बहरहाल पीड़ित युवक कमल ने पुलिस को तहरीर देकर संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के ऋषभ पंत ने इंग्लैंड को धोया, वनडे में इतिहास रचने से चूके

यह भी पढ़ें: होली पर्व: दूसरों की रोटी के लिए दिया योगदान, हल्द्वानी रवि रोटी बैंक ने किया उनका सम्मान

यह भी पढ़ें: बधाई…देश के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की सूची में नैनीताल SSP प्रीति प्रियदर्शनी को मिली जगह

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: डिग्री कॉलेज के पास पेड़ से लटका मिला शव, तीन साल से परेशान चल रहा था युवक

ADVERTISEMENTS Ad
To Top