Nainital-Haldwani News

नैनीताल में पुलिस ने भीख मांग रहे अधेड़ का काटा चालान

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक अधेड़ को भीख मांगना महंगा पड़ गया। पुलिस द्वारा भीख मांग रहे व्यक्ति का चालान काटा गया है। जानकारी के अनुसार यह चालान पुलिस एक्ट में काटा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है। पर्यटक यहां हमेशा सुकून पाने के लिए आते हैं। मगर सरोवर नगरी से कई बार कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आ जाती हैं जिस पर नज़र ठहर सी जाती है। ऐसी ही एक खबर इस बार मल्लीताल बाज़ार क्षेत्र से आई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में गजब हो गया,24 किलोमीटर उल्टी दौड़ी जनशताब्दी एक्सप्रेस-Video

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस:आज पीएम मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला, मुख्यमंत्रियों को दिया होम वर्क

नैनीताल पुलिस बुधवार को शहरी निरीक्षण पर थी। एसएसआई कश्मीर सिंह निरीक्षण के लिए मल्लीताल बाज़ार से गुज़र ही रहे थे कि उनको कुछ दिखाई दिया। दरअसल एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बाज़ार में भीख मांग रहा था।

एसएसआई कश्मीर सिंह ने उसे देख कर फटकार लगाई तो वह भागने लगा। मगर व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का नाम सरवन सिंह है और वह चीनीपुर सितारंगज का निवासी है। पुलिस ने उसे पकड़ कर पुलिस एक्ट में उसका पांच सौ रुपये का चालान किया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत का विवादित बयान, महिलाओं का फटी जींस पहनना अच्छे संस्कार नहीं

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलो में रहने वाले हर 5वें शख्स को है अनिद्रा नामक बीमारी,ये हैं लक्ष्यण

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा है चोरी का ग्राफ, एक रात में दो दुकानों से लाखों का माल साफ

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: नया स्टॉप बना यात्रियों के लिए सिर्द, दो घंटे देरी से चल रही हैं बसें

ADVERTISEMENTS Ad
To Top