Nainital-Haldwani News

अब देर की तो हो जाएगा नुकसान, हल्द्वानी में जल्द से जल्द बनाएं अपना स्मार्ट राशन कार्ड

Ad

हल्द्वानी: जब से प्रदेश में वन नेशन-वन राशन कार्ड की योजना ने कदम रखा है, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग काफी हरकत में नज़र आ रहा है। हाल ही में इस योजना के तहत सभी उपभोक्ताओं को उनका राशन कार्ड स्मार्ट करवाना था, मतलब राशन कार्ड में आधार कार्ड लिंक करवाना था। मगर जिले के करीब 47 हज़ार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने यह नहीं करवाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसे में आने वाले समय में उनको राशन मिलने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वन नेशन-वन राशन कार्ड की योजना से नोटबुक जैसा राशन कार्ड केवल एक एटीएम जैसे कार्ड में तब्दील हो जाएगा। इस स्मार्ट कार्ड के मुख्य फायदों में से एक यह भी है कि इसके बनने के बाद आप देश की किसी भी सरकारी राशन की दुकान से सरकारी खाद्यान्न ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का ट्वीट,ऋषभ पंत आपने उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया

यह भी पढ़ें: अब नए नाम से जाना जाएगा हल्द्वानी का ओके होटल चौराहा, नगर निगम ने लिया फैसला

नैनीताल जिले में विभाग द्वारा लंबे समय से इस स्मार्ट राशन कार्ड को बनाने के लिए अपील की जा रही है। जिले के लगभग 2.28 लाख उपभोक्ताओं के राशन कार्ड को स्मार्ट राशन कार्ड बनाने की कवायद की जा रही है। जिसके बाद कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने राशन कार्ड में आधार लिंक करवा लिया है। विभाग की माने तो ऐसे उपभोक्ताओं को जल्द ही कार्ड के माध्यम से सरकारी राशन मिलना शुरू हो जाएगा।

मगर गंभीर मुद्दा तो यह है कि अभी भी नैनीताल जिले के तकरीबन 47 हज़ार उपभोक्ता आधार लिंक नहीं करवा पाए हैं। इनमें से सर्वाधिक तो हल्द्वानी के ही हैं। यहां इस तरह के करीब 24 हज़ार उपभोक्ता हैं। ऐसे में पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल का कहना है कि विभाग को सबके स्मार्ट कार्ड बनाने में परेशानी हो रही है क्योंकि कई लोगों ने आधार लिंक नहीं कराया हुआ है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द आधार लिंक करवा लें।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देहरादून के अभिमन्यु का नाम लिस्ट में शामिल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: भूख लगी तो मंगाया पिज्जा, डिलीवरी के नाम पर ठगों ने खाते से उड़ाए 20 हज़ार रुपये

ऐसे कराना होगा आधार लिंक

1. गांव क्षेत्र में रहते हैं तो ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से संपर्क करना होगा।

2. शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आवास विकास कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय पूर्ति कार्यालय जाना होगा।

3. परिवार की मुखिया की दो फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड की फोटो कॉपी भी ले जानी होगी।

यह भी पढ़ें: कुंभ:श्रद्धालुओं को नकदी की कमी नहीं होगी,मेला अधिकारी ने लांच की मोबाइल ATM वैन

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में वॉल्वों बसों से यात्रियों ने बनाई दूरी,स्टेशन से वापस डिपो लौट रही हैं बसें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top