Nainital-Haldwani News

नैनीताल:मल्लीताल निवासी छात्र चुरा रहा था महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स,रंगे हाथ पकड़ा गया

Ad

नैनीताल: यूं तो हर रोज़ ही नए नए चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। मगर इस बार नैनीताल शहर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर एक युवक के खिलाफ शिकायत की गई है कि वह बाहर धूप में टंगे महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुरा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई भी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि नैनीताल के तल्लीताल फांसी गधेरे क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अजीब वाक्या घट रहा था। यहां पर महिलाएं जब अपने अंडरगार्मेंट्स घरों से बाहर सुखाने के लिए डाल रही थीं। तो वे एकाएक गायब हो जा रहे थे। ऐसा एक नहीं कई दिनों से चल रहा था। महिलाएं भी परेशान हो रही थीं।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सपना होगा साकार,UPCL में 105 पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती

यह भी पढ़ें: देहरादून पहुंचने वाले युवाओं को राहत,पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा पांच किलो का छोटू सिलेंडर

इसके बाद लोगों ने इस अजीब सी चोरी पर नज़र रखनी शुरू की। जिसमें एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यह सारे कपड़े एक शोध छात्र चोरी कर रहा था। लोगों ने गुरुवार को इस युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। जब उसे पुलिस के पास ले जाया गया तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए।

उसके बाद युवक से पूछताछ होनी शुरू हुई। युवक ने ज़्यादा समय ना लगाते हुए चोरी की बात कबूल ली। एसओ विजय मेहता ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टाफ हाउस मल्लीताल निवासी प्रकाश चंद्र के खिलाफ 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक को कोर्ट पेश करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड CM रावत के स्वरोजगार के सपने के आढ़े आ रही है बैंकों की खराब कार्यशैली

यह भी पढ़ें: वैक्सीन के नाम पर साइबर ठग खाली कर सकते हैं बैंक खाता,उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें: नगर निगम बनेगा स्मार्ट, GIS से करेगा संपत्तियों का ब्योरा तैयार, आपकों घर बैठे मिलेगा सुविधा का लाभ

यह भी पढ़ें: नैनीताल HC: सीनियर वकील पर महिला वकील ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top