Nainital-Haldwani News

नैनीताल SSP प्रीति प्रियदर्शिनी पिछौड़े में आईं नजर,जनता को दी हरेला पर्व की बधाई

Ad

हल्द्वानी: शुक्रवार को पूरे उत्तराखंड में हरेला त्योहार हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया। हरेला उत्तराखंड का लोकपर्व है जो हरियाली के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन से सावन की शुरुआत होती है। नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान वह अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का हिस्सा भी बनी। उन्होंने काली चौड मंदिर काठगोदाम में समस्त थानों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्षारोपण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

खासबात यह रही कि वह उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा पिछौड़े में नजर आई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उनकी नैनीताल पुलिस की टीम ने विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि प्रदूषण के बढ़ने के साथ ही जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहा है। पर्यावरण को बचाकर ही हम इसे कंट्रोल कर सकते हैं। पौधारोपण एक अच्छी मुहिम है लेकिन उसे आगे बढ़ने के लिए संरक्षित रखने का संकल्प  लेना बेहद जरूरी है।

बता दें कि हल्द्वानी हरेला पर्व के मौके पर तमाम संस्थानों ने भी पौधारोपण किया। आर्ट ट्रेवल पृथ्वी संस्था ने स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी किशनपुर गौलापार में हरेला पर्व में लगाये आम ,जामुन अमरूद ,लीची के 10 फलदार पेड़ लगाए। इस दौरान डॉक्टर- सुलोचना परवाल ,गुरूपाल,मयंक ,हिमांशु जतिन ख्याति,निखिल, नेहा,अभिषेक आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top